Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सुनाई मंत्री और विधायक के काफिले को रोक कर सौंपा ज्ञापन

0 481

तपती दुपहरी में 34 दिन से लगातार धरना दे रही आगंनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की मांगो को नजर अंदाज कर रही प्रदेश सरकार

हड़ताल से आगंनवाड़ी केंद्रो का संचालन हुआ ठप्प,टीकाकरण कार्य भी हुआ प्रभावित

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में महिला शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने दिखाई ताकत, पुलिस थाने के सामने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत के काफिले को थाने के सामने बीच सड़क पर धरना देकर रोका । और अपनी मांगों को लेकर महिलाओं ने मंत्री और विधायक को ज्ञापन सौपा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत नगर में बन रहे सिविल हॉस्पिटल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ।


जानकारी के अनुसार लंबित मागों के निराकरण किए जाने की मांग को लेकर बीते 11 मार्च से शांति पूर्ण माहौल में धरना दे रही आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा तहसील कार्यालय परिसर में लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के साथ प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेशान आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन बीते एक माह से तहसील कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन अपनी मांगों को लेकर दिया जा है।


लेकिन प्रशासन से लेकर क्षेत्रीय विधायक से लेकर मंत्री तक महिलाओं की सुनवाई नहीं हो रही है । आंगनवाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी जब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।लंबित मांगो के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद भी निराकरण ना होने से परेषान आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आगंनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन के द्वारा बीते 34 दिन से अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन तहसील कार्यालय परिसर में दियाजा रहा है। धरना के 34 दिन बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार के द्वारा आंदोलन कारियो की मांगो पर विचार तक नहीकिा गया । जिससे आंदोलन कारी महिलाओं में प्रदेष सरकार के खिलाफ तीब्र असंतोष व्याप्त है। यह असंतोश कभी भी लावा बन कर फूट सकता है। तपती दुपहरी में छोटे छोटे बच्चे को गोद में लिए महिलाए धरने पर बैठी हुई है।


आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 15 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश संगठन के द्वारा तय कार्यक्रम के तहत निराकरण की मांग को लेकर धरना आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। 34 दिन से लगातार आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ ंके द्वारा धरना दिया जाकर मांगों के समर्थन व प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी की जा रही है। आंदोलन के चलते आगंनवाड़ी केंद्रो का संचालन ठप्प हो गया है। बल्कि टीकाकरण सहित अनेक याजनाओं भी प्रभावित हो रही है। छोटे छोटे बच्चो को गोद में रखे धरना दे रही आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन स्थल पर पहुंच कर कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल तथा गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर के द्वारा पहुंच समर्थन दिया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कांगेस के अन्य पदाधिकारी भी पहुंच कर समर्थन कर चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811