Let’s travel together.

कप्तान ऋतुराज के फैसले के बाद धोनी से भी लेनी होती है परमिशन, अपने ही खिलाड़ी ने CSK की पोल खोल दी

0 100

IPL 2024 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया. T20 लीग के आगाज के एक दिन पहले ही पता चला कि इस बार पीली जर्सी वाली टीम के कप्तान एमएस धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ होंगे. लेकिन, इस फैसले का टीम के खिलाड़ियों पर क्या असर हो रहा है, वो पता चला गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मैच के बाद. इस मुकाबले के बाद CSK के ही खिलाड़ी दीपक चाहर ने कप्तान को लेकर हो रहे कन्फ्यूशन की सारी पोल खोल दी है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जब पहला मैच खेला था, तो भी मुकाबले के दौरान फील्ड पर कप्तान को लेकर कन्फ्यूजन साफ नजर आ रहा था. यहां तक की मैच के कमेंटेटर भी बातें कर रहे थे कि कप्तानी कौन कर रहा है? क्योंकि भले ही कागज पर कप्तान ऋतुराज थे लेकिन मैदान पर उस रोल की तरह एक्टिव ज्यादा धोनी दिख रहे थे. बहरहाल, दूसरे मुकाबले में बतौर कप्तान CSK की एक्टिवनेस थोड़ी देखने मिली. बावजूद इसके दीपक चाहर ने जो कहा वो सुर्खियां बन गया.

दीपक चाहर ने कही कप्तानी में कन्फ्यूजन की बात

CSK के सबसे महंगे खिलाड़ियों में एक दीपक चाहर ने ये बात भले ही मजाकिया लहजे में कही लेकिन कह दी. उन्होंने बताया कि आजकल मैं फैसले के लिए धोनी और ऋतुराज दोनों की तरफ देखता हूं. ऐसा इसलिए क्योंकि मैं कन्फ्यूज रहता हूं कि देखना कहां है. ऋतुराज अच्छी कप्तानी कर रहा है पर फैसले के लिए धोनी की भी परमिशन लेनी पड़ती है.

फील्ड पर दिखते हैं ऐसे हालात, धोनी करते हैं ऋतुराज की मदद

भले ही ये बातें दीपक चाहर ने मजाक में कही लेकिन वो कहते हैं ना कि बिना आग के धुआं नहीं उठता. थोड़ी कन्फ्यूजन जरूर रहती होगी. क्योंकि, कुछ फैसलों में धोनी ऋतुराज की मदद करते दिखते हैं. पहले मैच के बाद ऋतुराज ने कहा भी तो था कि बतौर कप्तान पहला मैच होने के बाद भी उन पर दबाव नहीं था क्योंकि धोनी भाई साथ थे. हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की बतौर कप्तान एक्टिवनेस जरूर नजर आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व धरोहर सप्ताह: पन्द्रह लाख वर्ष प्राचीन है जामगढ़ की सभ्यता     |     औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811