Let’s travel together.

प्रतिष्ठित होटल जहानुमा के मालिक नादिर राशिद ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

0 111

 

भोपाल । प्रतिष्ठित होटल जहानुमा के मालिक नादिर राशिद ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह पिछले 6 माह से उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर राशिद का डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था, लेकिन डिप्रेशन की बड़ी वजह पारिवारिक कलह भी सामने आ रही है। हालांकि मामला नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालों का होने और राजधानी के प्रतिष्ठित कारोबारी होने के कारण कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस भी मामला जांच में होने का हवाला दे रही है। बताया जाता है कि नादिर राशिद बेगम सुरैय्या के बेटे थे।

श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 65 वर्षीय नादिर राशिद श्यामला हिल्स क्षेत्र में बाल भवन विद्यालय के पास स्थित निवास पर दो बेटों और परिवार के साथ रहते थे। बुधवार सुबह 10 बजे नादिर ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं, अली और जफर। दोनों कारोबार संभालते हैं। उनकी पत्नी का नाम सोनिया बिब्बो है। नवाब खानदान से ताल्लुक होने के कारण महिलाओं को बिब्बो कहा जाता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला राजधानी के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के गोली मारकर आत्महत्या करने का होने के कारण पुलिस बहुत गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नादिर राशिद की उम्र करीब 65 वर्ष से अधिक है। उन्होंने अपने कमरे में गोली मारी है। सुसाइड नोट अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल की टीम जांच कर रही है

भोपाल के नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले राजधानी के प्रतिष्ठित होटल जहानुमा के मालिक नादिर राशिद ने बुधवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह पिछले 6 माह से उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर राशिद का डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था, लेकिन डिप्रेशन की बड़ी वजह पारिवारिक कलह भी सामने आ रही है। हालांकि मामला नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालों का होने और राजधानी के प्रतिष्ठित कारोबारी होने के कारण कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। पुलिस भी मामला जांच में होने का हवाला दे रही है। बताया जाता है कि नादिर राशिद बेगम सुरैय्या के बेटे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811