Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अलग दुर्घटनाओ मे 6 लोग घायल

0 189

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर होली के दिन तीन जगह अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई जिनमें 6 लोग घायल हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भोपाल विदिशा हाईवे 18 मुक्तापुर रोड पर 4 बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। जिसमें जीवन सिंह लोधी पिता देवीचंद लोधी उम्र 62 वर्ष निवासी नयापुरा सीहोर के रहने वाले हैं। जीवन सिंह लोधी और उनकी पत्नी सांची मे अनराओ होने के कारण होली के दिन सीहोर से सांची आए हुए थे सांची से वापस सीहोर जा रहे थे कि मुक्तापुर जोड़ पर सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पति पत्नी रोड पर गिर गए और घायल हो गए। जिसमें जीवन सिंह लोधी के हाथ पैर में चोट आई तो वही पत्नी प्रेम बाई के कान से ब्लड निकल रहा था सीधे पैर में भी चोट लगी थी जिनको दीवानगंज एंबुलेंस 108 मैं मौजूद डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या ,पायलट राकेश राठौर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया उनके साथ बलों ने प्राइवेट वाहन से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि दूसरी बाइक वाला घटना स्थल से फायर फरार हो गया।
वहीं दूसरी घटना सायर बामोरा से खामखेड़ा रोड पर हुई इसमें भी दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गई जिसमें तीन लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार विशाल शाक्या पिता भगवान सिंह शाक्य उम्र 21 वर्ष निवासी रतनपुर गिरधारी का रहने वाला है जबकि विशाल , अमन ,किसन यहां तीनों लोग मोटरसाइकिल की आमने-सामने के टकराने से घायल हुए हैं। डॉक्टर अश्वरी वंशकार, दिनेश कलावत द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को विदिशा में भर्ती किया गया है। एक ज्यादा गंभीर होने पर पहले सांची भर्ती किया गया इसके बाद विदिशा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया ज्यादा सीरियस होने के कारण बाद में भोपाल रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं तीसरी घटना दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा पर हुई। जहां पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक अनियंत्रित होने के कारण रोड पर गिर गई। जिससे बुजुर्ग घायल हो हो गया। जानकारी के अनुसार बेरसिया सुठालिया निवासी बाबूलाल शाक्या अपनी बाइक से कचनारिया जा रहा था कि अचानक कर्क रेखा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाबूलाल शाक्य घायल हो गया। प्राइवेट एंबुलेंस से बुजुर्ग को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर बुजुर्ग का इलाज चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811