Let’s travel together.

मां ने बेटियों संग लगाई फांसी, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

0 57

राजधानी भोपाल में एक दिल-दहला देने वाला मामला समाने आया है. भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ सुसाइड की कोशिश की. घटना में मां और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद की वजह से यह घटना घटित होने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है.

मृतकों के नाम बेटी आराध्या (5), श्रष्टि (डेढ़ साल) और मां संगीता (28) हैं. एक बेटी मनु (ढाई साल) को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं इस पूरे मामले में भोपाल के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच में आए दिन विवाद होता रहता था. इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है. महिला का पति शराब पीने का आदी है.

ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान थी महिला

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ससुराल पक्ष से महिला परेशान थी. इन्हीं बातों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है. पुलिस इस पूरे मामले में मर्डर वाले एंगल से भी जांच कर रही है. एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि महिला ने खुद सुसाइड किया है या फिर हत्या की गई है.

तीन बेटियों को लेकर ताना मारते थे सुसरालवाले

एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलसि को घटना की सूचना ससुराल वालों ने दी थी. सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस घर का नाजारा देखकर दंग रह गई, क्योंकि कमरे के अंदर महिला के साथ-साथ दो और बेटियां मृत पड़ी थीं. जबकि एक बेटी की सांसें चल रही थीं. आनन-फानन में बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में ये भी सामने आई है कि चूंकि महिला को तीन बेटियां ही थीं तो ससुराल वाले इसको लेकर भी उसे ताना मारा करते थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811