सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर
धरसीवा के ओधौगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस 2 में महेन्द्रा स्पंज फेक्ट्री के बाजू के मैदान में एक श्रमिक की हत्या का मामला सामने आया है.पुलिस को अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मौके पर एफएसएल की टीम व धरसीवा सिलतरा पुलिस मौके पर पहुची.

मृतक की शिनाख्त मुन्नीलाल यादव 35 निवासी कोतमा मध्यप्रदेश के रूप में हुई.प्रथम दृष्टया मृतक के चेहरे को पत्थरों से कुचलकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है.टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है शव पीएम को भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.मृतक वन्दना ग्लोवल फेक्ट्री में मजदूरी करता था लेकिन कुछ दिन से काम पर नहीं आया था सांकरा में किराए के मकान में रहता था.