Let’s travel together.

होली पर नहीं खराब होंगे बाल! सिर पर लगा लें ये 4 तेल

0 60

होली का त्योहार आते ही मन में खुशी होने लगती है. रंगों के बिना तो होली का त्योहार एकदम अधूरा है. होली का मजा तो रंगों में सराबोर होकर ही आता है. आजकल बाजार में केमिकल और सिंथेटिक कलर आ गए हैं, जो चेहरे और बालों पर लग जाने से निकलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बाल पूरे के पूरे खराब हो जाते हैं. इसलिए बालों का ख्याल रखना जरूरी है.

अगर आप होली के त्योहार को बेफिक्र होकर एंजॉय करना चाहते हैं तो खासतौर पर स्किन के साथ-साथ बालों का भी ध्यान रखें. चलिए यहां हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके बाल होली के रंग में खराब नहीं होंगे.

सरसों का तेल

बालों की हेल्थ के लिए सरसों का तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे लगाने से बालों को नेचुरल लुक मिलता है. साथ ही ये बालों की डीप कंडीशनिंग भी करता है. होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए ये तेल बेहद कारगर है. हल्का सा सरसों का तेल गुनगुना करके आप बालों में लगा लें. इससे रंग जल्दी उतर जाएगा.

ऑलिव ऑयल

होली खेलने से पहले बालों में ऑलिव ऑयल लगाना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो बालों और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं. हालांकि, बाल या स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करे लें.

नारियल तेल

होली के रंग खेलने से पहले अपनें बालों पर गुनगुना नारियल तेल लगाकर मालिश कर लें. नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ तक पहुंचते हैं और रंगों से सुरक्षित रखते हैं. इसमें हाइड्रेटिंग गुण भी पाया जाता है, जो ड्राईनेस की दिक्कत को दूर करते हैं.

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी आप बालों पर अप्लाई कर सकते हैं. इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड बालों को मॉइश्चराइज करते हैं. इससे आपके बाल डैमेज होने से बचते हैं. इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811