Let’s travel together.

मंत्रीजी की फटकार के बाद एक्शन में नगरपालिका, सुलभ सोचालय, के ताले खुलवाकर,यात्री प्रतीक्षालयकी  साफ सफाई

0 93

अंकित तिवारी बरेली रायसेन

सोशल मीडिया पर बरेली नगर के बस स्टैंड की अवस्थाओं को देखकर मंत्री ने लिया था एक्शन लगाई थी सीएमओ को फटकार , दिया था एक हफ्ते में बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम , मंत्री के अल्टीमेटम के बाद सीएमओ हरिशंकर वर्मा नगर परिषद अमले के साथ बरेली बस स्टैंड पहुंचे और बंद पड़े सुलभ शौचालय के ताले खुलवाए साथ ही यात्री प्रतीक्षालय को धुलवाकर साफ करवाया और जल्द ही यहां फैला हुआ अतिक्रमण हटाने की बात कही ।


मामला है रायसेन जिले के बरेली नगर के बस स्टैंड का जो काफी बदहाल स्थिति में है जिसकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोशल मीडिया पर ही लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कमेंट किया कि जल्द ही बरेली बस स्टैंड का दौरा करेंगे और कमेंट को 24 घंटे भी नहीं हुए थे राज्य मंत्री बरेली के बस स्टैंड पर पहुंच गए और जब उन्होंने स्वयं अपनी आंखों से बस स्टैंड की बदहाल स्थिति को देखा तो CMO

पर भड़क उठे मंत्री का दौरा होने के बाद भी वहां सीएमओ मौजूद नहीं थे नगर परिषद के दूसरे कर्मचारियों से मंत्री ने कहा कि बस स्टैंड पर पड़ा सारा कचरा और गोबर इकट्ठा करो और CMO के कक्ष में रखवा दो , जिस तरह मेरी क्षेत्र की जनता महिलाएं कचरे में बैठी हैं ऐसे ही हाल में सीएमओ बैठकर देखें एक हफ्ते , फिर क्या था मंत्री के दौरे के बाद नगर परिषद अमला बस स्टैंड की व्यवस्थाएं सुधारने में जुट गया और आज सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दल बल के साथ पहुंचकर यात्री प्रतीक्षालय की अच्छी तरह से पूरी सफाई कराई और साथ ही सुलभ शौचालय में बंद पड़े तले भी खुलवाएं और जल्द ही यहां पहले अतिक्रमण को हटाने की बात भी कही कहा कि एक हफ्ते के भीतर सभी व्यवस्थाओं को सुधार दिया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811