एक माह में हुई 14 दुर्घटनाओ मे 18 घायल एक की मौत
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर गुरुवार दोपहर को 407 गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 407 गाड़ी भोपाल से विदिशा जा रही थी जबकि मोटरसाइकिल चालक भोपाल जा रहा था जैसे ही नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा सामने से आ रही 407 गाड़ी ने मोटरसाइकिल वाले को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल चालक दूर जाकर फीका गया जिससे वह घायल हो गया। जबकि मोटरसाइकिल 407 गाड़ी के नीचे आ गई घनी मत रही की 407 के नीचे मोटरसाइकिल चालक नहीं आया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज कहीं ना कहीं दुर्घटना हो रही है जिसमें अभी तक कई लोग घायल हो गए तो कई लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर ईट भट्टों से भरी 407 अनफिट दौड़ रही है इनको कोई भी अधिकारी चेक नहीं करते हैं रोज सुबह से लेकर शाम तक हजारों की तादात में ईटों से भारी 407 वाहन भोपाल के लिए निकलते हैं। अधिकारी साल में एक दो गाड़ी को चेक कर लेते हैं इसके बाद चेक नहीं करते।
1 महीने के अंदर बालमपुर घाटी से लेकर त्रिमूर्ति चौराहे सलामतपुर तक 20 किलोमीटर मार्ग पर 14वी दुर्घटना है। जिसमें अभी तक 18 लोग घायल हो गए तो एक की मौत हो गई।