Let’s travel together.

हलवाई की हत्या का खुलासा, चौकीदार और गार्डन संचालक गिरफ्तार

0 121

 भिंड। देहात थाना पुलिस ने मंगलवार को पांच दिन 10 जनवरी को हुई हलवाई की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गार्डन संचालक और चौकीदार को गिरफ्तार किया है।

आरोपित चौकीदार ने बताया कि शराब के नशे में हलवाई कमरे से बार-बार अंदर-बाहर हो रहा था, जब उसने लेटने के लिए कहा ताे वह अपशब्द कहने लगा लगा। चौकीदार ने हलवाई काे धक्का दे दिया। इससे हलवाई का सिर दीवार से जा लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन चौकीदार ने रात में गार्डन संचालक के साथ हलवाई का शव कार में डाला और नहर किनारे फेंक आया।

बता दें, कि 10 जनवरी को विरधनपुरा नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्ती कराई तो पहचान 45 वर्षीय बसंत उर्फ पुच्ची जैन के रूप में हुई। चूंकि मृतक के सिर पर चोट और सड़क किनारे शव मिलने से स्वजन सड़क दुर्घटना मानकर चल रहे थे, उनके द्वारा किसी पर कोई शंका होना नहीं बताया गया। लेकिन पुलिस ने शव व घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो हत्‍या का शक हुआ।

टीआइ प्रदीप सोनी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर हाइवे तक लगे करीब 35 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। एक जगह एक कार रात में विरधनपुरा की तरफ जाते हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर पुलिस आर्यनगर निवासी रामबरन नरवरिया के पास पहुंची। पुलिस ने रामबरन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका चौधरी मांगलिक भवन के नाम से गार्डन है। सुरक्षा के लिए रामवीर नरवरिया चौकीदार है। नौ जनवरी की सुबह गार्डन के कमरे में हलवाई का शव उसे मिला था।

ऐसे हुई थी हलवाई की हत्या

टीआइ सोनी के मुताबिक चौकीदार रामवीर नरवरिया ने बताया कि मृतक बसंत उर्फ पुच्ची जैन हलवाई का काम करता था। जो पिछले दो दिनों से चौधरी मांगलिक भवन में रुका था। पुच्ची जैन की शादी नहीं हुई थी जिस कारण वह अपने घर कम जाता था। हलवाई का काम करके वहीं खाना खाकर सो जाता था। आठ-नौ जनवरी की रात पुच्ची जैन चौकीदार के साथ सो गया था। रात में मृतक बार-बार कमरे के अंदर-बाहर जा रहा था।

चौकीदार ने उसे एक जगह लेटने के लिए कहा तो वह गालियां देने लगा। जिससे तंग आकर चौकीदार ने पुच्ची जैन का सिर दीवार में मार दिया और वह सो गया। सुबह देखा तो पुच्ची जैन मृत अवस्था में मिला। चौकीदार ने घटना की जानकारी मांगलिक भवन के संचालक रामबरन को बताई। संचालक ग्वालियर में होने के कारण वह शाम को भिंड आया और रात में चौकीदार व संचालक पुच्ची जैन का शव कार में रखकर विरधनपुरा की नहर के किनारे फेंक आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811