– अजीविका मिशन द्वारा सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का हुआ आयोजन
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के नरवर में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव मरावी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला शिवपुरी के सहयोग से नरवर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किया गया। 15 जनबरी सोमबार को आजीविका मिशन कार्यालय समुहा नरवर में 158 युवाओं के द्वारा पंजीयन कराया गया। जिसमें जीडीएक्स के भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा ने 31 युवाओं का सिलेक्शन किया गया यह कैम्प आजीविका मिशन विकासखंड प्रबंधक मनोज जादोन एवं सहायक विकासखंड प्रबंधक अरविंद साहू , मनोज राठौर,सुरेंद्र परासार , वसीम कुर्रेशी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
चयनित युवाओं को जीडीएक्स ट्रेनिंग सेंटर परीचौक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालियर इंदौर,पीथमपुर,भोपाल,देवास, अनूपपुर में 14000 से 18000 तक के वेतन पर परमानेंट नौकरी एवं पीएफ ,पेंशन, बीमा, मेडिकल, सालाना वेतनवर्दी, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं दि जाएगी इसके साथ जो इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता- 10वी पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई168 सेमी, वजन 52से 90 किलो, एवं सुपरवाइजर हेतु- 12वी पास, उम्र 21से 45 वर्ष, ऊँचाई 172 सेमी. वजन 60 से 90 किलो हो वे अपनी 10 वी पास की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फोटो,एवं चयनित उम्मीदवारके लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।