Let’s travel together.

कलेक्टर, एसपी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायल डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी के स्वास्थ्य की ली गई जानकारी

0 78

 

रायसेन।कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिला अस्पताल पहुंचकर अवैध खनिज उत्खननकर्ताओं के हमले में घायल डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल तथा डीएफओ श्री विजय कुमार भी मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री दुबे ने सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन श्री अनिल ओढ से डिप्टी रेंजर श्री पूर्वी को आयीं चोटों तथा स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सिटी स्कैन सहित अन्य रिपोर्ट भी देखीं। कलेक्टर श्री दुबे के निर्देश पर डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी को एम्स भोपाल रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि रायसेन तहसील के ग्राम हकीमखेड़ी में अवैध उत्खनन रोकने गए डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी तथा उनकी टीम पर अवैध उत्खननकर्ताओं द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें डिप्टी रेंजर श्री लाल सिंह पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811