Let’s travel together.

मौसम: दिसंबर में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा, दिन का अधिकतम तापमान 23डिग्री रहा

0 70

बर्फीली हवाओं से 8.8 डिग्री पर आया पारा, दिन में भी पड़ रही सर्दी

शिवलाल यादव रायसेन

बर्फीली हवाओं के चलने से दिन रात का तापमान इन दिनों एक समान चल रहा है।यही वजह थी कि शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा।तापमान का पारा अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस आंका गया।
नपा परिषद ने शहर में नहीं जलाए अलाव…..
पहले नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों द्वारा रायसेन शहर के सार्वजनिक स्थल जिला अस्पताल परिसर बस स्टैंड दरगाह शरीफ के पास महामाया चौक पुराने बस स्टैंड सागर भोपाल तिराहे पर लोगों को तेज ठण्ड से बचाव के लिए सार्वजनिक जगहों पर लकड़ी कण्डों आदि ईंधन के इंतजाम कर अलाव जलाए जाते थे।लेकिन पिछले 3 -4सालों से यह सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाना प्रायः बंद सा कर दिया गया है।विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसकी मुख्य वजह बजट की कमी बताई जा रही है।
बच्चों की परेशानी बढ़ी….
तापमान में तेजी से गिरावट होने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। बच्चों के लिए सुबह 6 बजे उठकर कड़ाके की सर्दी में स्कूल जाने के लिए तैयार होना पड़ता है। वहीं अभिभावक भी इस कड़ाके की सर्दी में बच्चों का टिफिन बनाने से लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने तक की जिम्मेदारी के चलते परेशान है। सर्दी को देखते हुए सुबह की पॉली में लगने वाले स्कूलों का समय बदले जाने की मांग की गई है। अभी कई स्कूलों का वक्त सबेरे 8 बजे है।
एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

17 दिसंबर 25.4 12.8

18 दिसंबर 24.7 12.7

19 दिसंबर 25.2 ,12.0

20 दिसंबर 25.2 11.0

21 दिसंबर 23.2 10.7

22 दिसंबर 22.2 10.5

23दिसंबर 23, 8.8
मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिन से सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिसंबर में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस साल अभी तक का सबसे कम तापमान है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी तापमान में तेजी से गिरावट आई है। दिन में भी अधिकतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण लोगों की दिनचर्या में बदलाव आ गया है। बताया गया कि आने वाले दिनों में और अधिक लुढ़कने की संभावना है। ठिठुरन भरी सर्दी से बचने लोग सुबह-शाम अलावा का सहारा ले रहे हैं। सर्दी का असर तेजी से बढ़ना शुरू हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी जिससे न्यूनतम तापमान और कम हो सकता है। फिलहाल उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीत लहर चलना शुरू हो गई है। जिसकी वजह से दिन में भी तापमान कम हो रहा है। सर्दी को देखते हुए नगरपालिका परिषद व ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के इंतजाम भी नहीं किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811