Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शासन के लिए शुभ नहीं है हिंदू नव वर्ष

0 573

चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा यानी दो अप्रैल को वासंतिक नवरात्र प्रारंभ होगा। इसका 11 अप्रैल को महानवमी के साथ अनुष्ठान पूरा होगा । इस वर्ष भी नवरात्र नौ दिनों का हो रहा है। नवरात्र के पहले दिन दो अप्रैल को हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत् 2079) आरंभ हो रहा है।

वासंतिक नवरात्र को लेकर कलश स्थापना दो अप्रैल को होगी। इस बार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा में कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त प्रात: 9.22 बजे तक वैधृति योग से पूर्व में यायिजय योग में करना अत्यंत श्रेयस्कर होगा। वैसे विशेष अभिजीत मुहूर्त सुबह अपराह्न: 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक है, लेकिन सूर्योदय से लेकर पूरे दिन कलश स्थापना किया जा सकता है।
पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इस बार नवरात्र शनिवार को प्रारंभ हो रहा है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग बना हुआ है। ये दोनों योग एक अप्रैल को सुबह 10:40 बजे से लेकर दो अप्रैल प्रात: 06 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इससे धन्य व धान की वृद्धि होगी। इस बार शनिवार को मां जगदंबा का आगमन घोड़ा पर हो रहा है, जिसका फल शासन तंत्र पर खतरा है, जो संर्घषकारी है। देवी का आह्वान प्रात: काल में ही किया जाता है और शनिवार को प्रात: कला में ही आगमन है। वहीं गमन भी सोमवार (दशम) को भैसा पर हो रहा है। यह भी शुभ नहीं है।


वासंतिक नवरात्र में सर्वार्थ सिद्धि व अमृत योग, दो को कलश स्थापना  02 अप्रैल  को ही हिन्दू वर्ष (विक्रम संवत् 2075) की होगी शुरूआत  10 अप्रैल को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का मनेगा जन्मोत्सव 09 अप्रैल को महा अष्टमी का व्रत श्रद्धालु करेंगे  अभिजीत मुहूर्त अपराह्न: 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811