Let’s travel together.

कमलनाथ की हार-जीत पर लगी 10 लाख रुपये की शर्त? व्यापारियों का साइन किया हुआ लेटर वायरल

0 249

 

तारकेश्वर शर्मा

दरअसल, छिंदवाड़ा में दो व्यापारियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं की हार जीत को लेकर 10 लाख रुपये की शर्त लगाई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है. बता दें कि, इस लेटर में प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है और इस पर रसीद भी चस्पा की गई है, जिस पर कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर जो शर्त लगाई गई है उसका जिक्र है.

10 लाख रुपये की लगी शर्त

बता दें कि, मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस से जुड़े ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि, यदि चुनाव में कमलनाथ हारते है तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रुपये राम मोहन साहू को देंगे. वहीं अगर विवेक बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपये 3 दिसंबर को देंगे. *तीन गवाहों ने किया साइन* वहीं व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लेटर पैड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साइन भी किए हैं. इसके साथ ही तीन गवाहों के साइन भी कराए गए हैं. अब यह शर्त वाला लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लकेर हैरानी भी जताई जा रही है. बता दें कि, जीत हार की शर्त लगाने वाले दोनों पक्ष साहू समाज से हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811