Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे

0 94

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि 8 से 10 इंच गहरे हैं जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं ।

विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है। मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है। इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अभी चुनाव का भी माहौल है एक से बढ़कर एक मंत्री इसी रोड से होकर गुजरेंगे अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है। जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है।

सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है। में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है। कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है। ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है। बारिश को बीते लगभग 2 महीने होने को आए अभी तक 40 किलोमीटर रोड के गड्डे एमपीआरडीसी द्वारा नहीं भरे गए हैं। जिनका जिनका खामियाजा रहागिर भुगत रहे हैं फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे

तक सड़क की हालत बद बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा, कूल्हाड़िया, बालमपुर के ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड की मंजूरी 2 साल पहले हो गई मगर अभी तक रोड नहीं बनना चालू नही हुआ भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इसमें दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। पिछले साल बारिश से पहले इस रोड का पैचवर्क भर गया था। मगर बारिश में फिर से गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिनको अभी तक नहीं भरा गया है जबकि बारिश बीते लगभग 2 महीने होने को आए

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811