विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग जिला भोपाल एवं रायसेन की संयुक्त कार्यवाही
भोपाल। उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता भोपाल श्री अजय शर्मा के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचुरा एवं सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन श्रीमती वंदना पांडे के मार्गदर्शन में आबकारी कन्ट्रोलर भोपाल श्री राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में गठित संयुक्त आबकारी टीम द्वारा तड़के 5 बजे भोपाल एवं रायसेन जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम झिरी, बहेड़ा, नसखेड़ा,जोहरिया टपरा, बोदाखो ,ढोली ऊमर, कजलीखेड़ा के अंदरूनी क्षेत्रों में जंगलो, पठारों व नदी/नालों किनारे में छापामार कार्यवाही की गई, जिसमे गहरे गड्डों में गड़ी प्लास्टिक की टंकियों में गलाकर रखा गया महुआ लाहन एवं गरम चलती भट्टी मिली ।

आरोपी संयुक्त टीम को देखकर अपना महुआ लाहन एवं हाथ भट्टी शराब मौके पर छोड़कर ऊपर घने जंगलों के पहाड़ी क्षेत्रों में भाग गए। जिसमें एक आरोपी कैलाश निवासी झिरी को आबकारी स्टॉफ ने धर दबोचा। नदी के किनारों की गीली जमीन मैं गड़े प्लास्टिक के डब्बे निकलाने मैं आबकारी स्टॉफ को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी ।संयुक्त टीम द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क,च के अंतर्गत कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए । जिसमें 443 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एवं 4772 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया ।जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 30 हजार है।

आज की महत्वपूर्ण कार्यवाहियों में भोपाल एवं रायसेन जिले के सहायक जिला आबकारी अधिकारी , आबकारी उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।
श्री रायचुरा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन की आचार संहिता में अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की बड़ी व कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।