यशवंत सराठे बरेली रिसेन
अभी तक उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस ओर भाजपा राष्ट्रीय दलों के नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं पर अब धीरे-धीरे जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं अन्य दलों की चुनावी रणनीति तैयार हो रही है ऐसा लगता है त्रिकोणी मुकाबला होने वाला है ।आम आदमी पार्टी के युवा नेता राजपाल सिंह राजपूत भी चुनावी समर में पूरी तैयारी के साथ अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।
राजपाल सिंह ने अपने निज निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वे आम आदमी पार्टी से अपनी प्रवल एवं सशक्त दावेदारी कर रहे हैं उनसे आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार होने की बात पूछी गयी तो उन्होंने भाजपा सरकार की रीति नीति ओर कथनी-करनी में फर्क वाते हुए कांग्रेस के शासन काल की कमियों को भी वताया जब राज्यपाल से पूछा कि यदि पार्टी सेम्वल प्रदान नहीं करती है तब आपकी क्या भूमिका रहेगी तो राजपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने की बात मजबूती के साथ रखी।देखा जाये तो वर्तमान स्थिति में दोनो राष्ट्रीय कांग्रेस ओर भाजपा दलों की अन्दरूनी कलह का फायदा राजपाल सिंह को मिल सकता है।