Let’s travel together.

2012 मे बनी प्रधानमन्त्री सडके बादहाल,शिकायत के बाबजूद सुधार नही

0 139

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सीसी और डामर सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 25 से 30 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 25 से 30 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं रविवार को दीवानगंज में हाट बाजार भी भरता है जिसमें कई गांव के ग्रामीण हॉट बाजार करने पहुंचते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है मरम्मत नहीं करने के कारण पुराने ठेकेदार का ठेका कैंसिल कर दिया ।

फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक रोड की मरम्मत के लिए रायसेन के नए ठेकेदार दशरथ विश्वकर्मा को 1 साल के लिए फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक मरम्मत का कार्य सौंपा गया है बारिश को बीते एक महीना हो गया है इसके बावजूद भी रोड पर कोई कार्य नहीं हो रहा है इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया है उसमें भी बारिश का पानी भरा रहता है दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा में जहां-जहां आरसीसी रोड बना है उस आरसीसी रोड में भी गहरे गहरे गड्ढे हो गए है हैं चंद्रमोहन तिवारी, रोशन नायक, बद्री नायक, मुकेश साहू ,सुरेश साहू ,अनिल साहू ,मोनू साहू ,मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, आनंद सेन यदि तीनों गांव के ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र से शीघ्र करने की अपील की है नहीं तो पीने गांव के ग्रामीण इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे

दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक
फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 10 साल पूरे गए है सीसी रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना रहता है की कई गिर ना जाऊं

अंबाडी सरपंच कुंती रमेश अहिरवार
2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811