मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के दीवानगंज के पास स्थित ग्राम सेमरा में एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच में आपस में मारपीट हो गई जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
दीवानगंज चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम सेमरा में रहने वाले दयालाल अहिरवार और उनके बड़े भाई कैलाश अहिरवार के परिवार के बीच में मिट्टी खुदाई को लेकर आपस में विवाद हो गया विवाद में एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी दयालाल अहिरवार ने एफआईआर दर्ज कराई है कि मेरे बड़े भाई कैलाश उनकी पत्नी हेमकुमारी और उनके पुत्र अशोक अहिरवार, महेश अहिरवार यदि लोगों ने मेरी धर्मपत्नी तुलसा बाई के साथ मारपीट कि हैं जिससे तुलसा बाई के सर में गंभीर चोट लग जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई तुलसा बाई जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई इसकी सूचना 100 नंबर को दी गई है।

सूचना मिलने पर 100 नंबर घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों ने तुलसा बाई को उठाकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज लाया गया यहां पर रविवार होने के कारण अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला इसके बाद दीवानगंज पुलिस द्वारा 108 से सांची अस्पताल भेजा गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तुलसा बाई को गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है हालांकि अब तुलसा बाई खतरे से बाहर है फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीकृत कर जांच में लिया है