Let’s travel together.

खेलो एम पी यूथ गेम्स की मशाल रैली सम्पन्न

0 90

रायसेन । खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल , इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी एंव रीवा में दिनांक 01 से 05 अक्टूबर 2023 तक 24 खेलो में आयोजित किये जा रहे हैं । खेलों के पूर्व जागरूकता अभियान अन्तर्गत “खेलों एम पी यूथ गेम्स” की मशाल यात्रा सुबह 10:45 बजे मंडीदीप- रायसेन पहुँची

मंडीदीप में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट पर जिले की और से मंडीदीप की प्रथम नागरिक माननीया अध्यक्ष नगर पालिका मंडीदीप श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने ग्रहण टोर्च ग्रहण की ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम उपरांत मशाल रिले विद्यालय से काम्प्लेक्स चौराह , दुर्गा मंदिर ,मस्जिद चौराहा, गणेश चौक, दुर्गा चौक, रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए सतलापुर जोड़ से भोपाल के लिए रवाना हुई ।


भोपाल से दिनांक 17 सितंबर 2023 को 2 मशाल अलग-अलग मार्ग होते हुए दिनांक 30 सितंबर को भोपाल पहुँचेगी दोनों मशाल 26-26 ज़िलों का भ्रमण कर राजधानी भोपाल में शुभारंभ समारोह स्थल पर पहुँचेगी ।
खेलों के प्रतीक के रूप में खेल समाप्ति तक मशाल आयोजन स्थल पर स्थापित रहेगी ।
मशाल रिले प्रदेश के ज़िलों में खेलो एम पी यूथ गेम्स के जागरूकता अभियान के अंतर्गत भ्रमण पर है ।


शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में माननीय अध्यक्ष नगर पालिका मंडीदीप श्रीमती प्रियंका राजेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विकास खंड से लेकर राज्य स्तर तक खेलों का आयोजन कर रही है जिससे हमारे प्रदेश की निचली स्तर की खेल प्रतिभाओं को खेलों एम. पी. यूथ गेम्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिल रहा है ।पूर्व ज़िलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है ।


ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने खेलो एम यूथ गेम्स व मशाल रिले के संबंध में प्रतिवेदन व स्वागत भाषण दिया । कार्यक्रम का संचालन ज़िला क्रीड़ा अधिकारी ( शिक्षा विभाग) राजेश यादव ने किया ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव,उषा भार्गव,वरिष्ठ समाजसेवी अरविन्द जैन ,पवन श्रीवास्तव, विनोद जैन, राजेश भँवरे , प्रार्थना चौहान, शुभम राजपूत , अमित जैन , शुभम खटिक , प्राचार्य शा. कन्या उ.मा.वि. प्रतिभा त्रिवेदी, राम निवास पाल , दिनेश दाँगी, आलोक भार्गव, निर्मल यादव, उत्तम डागौर , जितेंद्र मैना ,नरेंद्र सेन , प्रह्लाद राठौर , अभिषेक मिश्रा , विवेक सांगौडे ने मशाल रिले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

न्यूज़ सोर्स- जलज चतुर्वेदी ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811