Let’s travel together.

जनपद पंचायत सभागार बना पशुओं का आशियाना

0 552

इस सभागार को बनाया गया था कोविड सेंटर

सांची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

एक ओर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन वह दिशा निर्देश हेतु विभिन्न बैठक आयोजित की जाती थी विगत दिनों बढ़ते कोविड मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने इस सभागार को कोविड सेंटर बनाया था तथा मरीजों को रखने पलंग बिस्तर की व्यवस्था की गई थी परन्तु इस सभागार को कुत्तों बिल्लियों ने अपना आशियाना बना डाला इस सभागार में मरे हुए कुत्ते निकालना पडे । संबंधित बेखबर बने रहे ।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टेंड परिसर से लगा हुआ जनपद पंचायत सभागार निर्मित किया गया था तथा इस सभागार में शासन की योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए तथा विभिन्न योजनाओं के दिशा निर्देश देने हेतु इस सभागार में सरपंच सचिव सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाती रही हैं तथा इस सभागार में जनपद पंचायत द्वारा मरम्मती करण के नाम पर लाखों रुपए स्वाहा कर डाले इसके पश्चात जप द्वारा अपने सभागार के रूप में लाखों रुपए खर्च कर कोशल विकास केंद्र के भवन को अपने आधिपत्य में लेते हुए नवीन सभागार अस्तित्व में लाया गया तब से स्वयं के सभागार देखरेख के अभाव में उसके दरवाजे तक जर्जर अवस्था में पहुंच गए ।जिसको कुत्ते बिल्लयो ने अपना आशियाना बना लिया बीते दिनों कोविड से आशंकित प्रशासन ने इस सभागार को कोविड मरीजों के लिए सेंटर बना लिया था तथा इसमें पलंग बिस्तर आदि सभी सुविधाएं तैयार कर ली गई थी परन्तु कोविड नियंत्रित होने के कारण इस सभागार का उपयोग नहीं हो सका तथा कोविड प्रतिबंध हटते ही यहां लगे कर्मचारियों की पदस्ता भी खत्म कर दी गई इस सेंटर को किसी अधिकारी कर्मचारी को देखने की फुर्सत नहीं मिल सकी जिससे इस सभागार में लगे बिस्तर पलंग पर कुत्ते बिल्लीयो ने अपना बसेरा बना दिया इतना ही नहीं इस सभागार में जब आसपास लगी दुकानों पर बदबू फैलने लगी तब सूचना पर इसे खौला गया जिसमें मरे हुए सडेगले कुत्ते बिल्ली के शवों को निकाला गया तथा उन्हें फिंकवाया गया तबसे ही इस सभागार में बदबू फैला रही है तथा तथा मुर्गों के परो सहित गंदगी फैली हुई थी यहां जो पलंग बिस्तर लगाये गये थे बताया जाता है कि नगर सहित आसपास चलने वाले छात्रावासों में बाहरी छात्र छात्राओं के उठाकर कोविड मरीजों के लिए लगाये गये थे यह कोविड सेंटर बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है इसे देखने की फुर्सत न तो जनपद पंचायत न ही नगर परिषद न ही स्वास्थ्य महकमे को ही रही इस लापरवाही का खामियाजा आसपास दुकानदारों को बदबू फैलने का भुगतना पड़ रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811