सियरमऊ रायसेन से तारकेश्वर शर्मा
मध्य प्रदेश भाजपा सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तथा जन आशीर्वाद यात्रा में भारी सैलाब भी दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को सिलवानी विधानसभा के ग्राम सियरमऊ में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर जोरदार हुआ स्वागत,
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री नगरीय प्रशासन भूपेंद्र सिंह ने सरकार की योजनाओं का बखान भी किया,मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शहर से लेकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में कहा चाहे वह जनधन योजना हो आज सभी के खाते खुले हुए हैं और सभी के खाते में चाहे वो किसान सम्मन निधि के रूप में हो या लाडली बहन सभी के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं यह भाजपा की ही सरकार है जो आपके दुख तकलीफों में तथा गरीबों के साथ खड़ी है।
वही 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुक्त राशन केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा आपको दिए जा रहा है वही उज्जवल योजना रसोई गैस के माध्यम से महिलाओं के लिए निशुल्क गैस वितरण किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना शौचालय योजना अनेक योजनाओं का नगरीय प्रशासन मंत्री जी द्वारा जनकल्याण योजनाओं के बारे में अवगत कराया कराया गया।
जन आशीर्वाद यात्रा में सिलवानी विधानसभा के विधायक रामपाल सिंह राजपूत द्वारा कहा गया इस विधानसभा में सड़कों की हालत ऐसी थी चलना तो सवार ही नहीं था लेकिन भाजपा सरकार ने आज इन सड़कों के विधानसभा में जाल बिछा दिया है।
बिजली के लिए ग्रामीण तरसते थे लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली की भी पर्याप्त व्यवस्था कर दी।
जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद थे उन्होंने अभी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद भी मांगा। सियरमऊ भाजपा पूर्वी मंडल के उपअध्यक्ष धर्मेंद्र शाह ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया,वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश खरे,सर्वेश खरे, अमित शुक्ला, विक्रम शाह,धीरेंद्र प्रताप शाह, बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे