मेष राशि–किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय होगी, तभी सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। अपने बलबूते पर कुछ करके दिखाएंगेजिससे परिवार के लोगों को खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। वे उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
वृषभ रशि-कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार लाभ न मिलने से परेशान रहेंगे। निवेश के लिए धन लगाने के लिए सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार में पूजा-पाठ होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में कोई डील न करें।
मिथुन राशि-स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे। परिवार की किसी समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। नए मकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। किसी वाद-विवाद की स्थिति में पड़ने से बचें। कोई काम लंबे समय से रुका था तो वह आज पूरा हो सकता है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।
कर्क राशि– आपकी बातों का परिवार में लोग मान रखेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं, लेकिन उसमें किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। मित्रों के साथ पार्टी करने की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि- परिवार में अप्रिय घटना होने से परेशान रहेंगे। बिजनेस में आज किसी साथी से धोखा मिल सकता है, जिसका असर आपकी कमाई पर पड़ेगा। कोई मामला कानून में चल रहा था तो उसमें सावधान रहने की जरूरत है। थकावट के कारण मानसिक परेशानियों को महसूस करेंगे। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें।
कन्या राशि-नौकरी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे गलती हो सकती है। परिवार में कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा था तो वह समाप्त होगा। संतान पक्ष से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। कोई पुराना मित्र धन संबंधित मदद मांगने आ सकता है। कहीसुनी बातों में ना आएं।
तुला राशि-व्यवसाय में कुछ बदलावों का असर आपके लाभ पर पड़ सकता है। धन संबंधी समस्याओं पर बाहरी व्यक्ति से बात न करें, वे इसका फायदा उठा सकते हैं। परिवार में अप्रिय घटना के घटना के कारण परेशान रहेंगे। आप पर विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि-आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान थे तो वह आज दूर होगा। मन की इच्छा पूरी होगी। व्यवसाय में बड़ा निवेश बहुत सोच-विचार कर करें। किसी काम को लेकर उलझन थी तो वह दूर हो भी सकती है। परिवार वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
धनु राशि-व्यवसाय में हानि उठानी पड़े तो उसमें सावधानी बरतें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। विरोधियों के षड्यंत्र से बचने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। उनके खोने व चोरी होने की आशंका है। बिजनेस में किसी को साझेदार बनाने से बचें।
मकर रशि- किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आप यदि नए वाहन को लेकर आएंगे तो उसमें अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात पर कलह की स्थिति उत्पन्न हो तो उसे आप बड़े सदस्य की मदद से दूर करने की कोशिश करें। दोनों पक्षों को सुनकर निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जिससे आप पर काम का अधिक बोझ रहेगा।
कुंभ राशि-व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े तो बहुत सावधानी से उठाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके स्वास्थ्य पर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी को धन उधार दिया था तो आज उस धन के वापस मिलने में बहुत समस्या होगी। कोई रुका काम पूरा होगा।
मीन राशि-यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत सावधानी से चलना होगा। किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी तो उससे छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों में किसी बात पर मतभेद चल रहा था तो वह दूर होगा। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा।