Let’s travel together.

अमरनाथ यात्रा से वापस लौटे 72 यात्रीयों का हुआ भव्य स्वागत

0 120

 

रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन

ओम शिव शक्ति मंडल द्वारा आयोजित 17वी बाबा अमरनाथ यात्रा पर गए 102 में से 72 यात्रियों का जत्था हिमसागर एक्सप्रेस से आज वापस आ गया वापस आए यात्रियों का नगर वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । 30 यात्री आगे की यात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश में स्थित 5 शक्ति पीठों की यात्रा के लिए गए है जो 5/08/23 को भोपाल आवेंगे । 13 दिवसीय यात्रा में यात्रियों में बाबा अमरनाथ के पवित्र दर्शन के साथ साथ माता वैष्णो देवी, भैरो बाबा, अर्धकुवारी माता, शिव खोड़ी, नौ देवियों कटरा, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, अटारी-बाघा बार्डर, आदि जगहों के दर्शन किए । यात्रा से आने के बाद सभी यात्रियों ने मां नर्मदा तट बांद्रा बांध पर स्नान किया उसके बाद अपने अपने घर प्रस्थान किया । यात्रा दिनांक 21/07/23 को प्रारंभ हुए थी । यात्रा का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव द्वारा किया गया। ओम शिव शक्ति मंडल द्वारा आगामी 25 अगस्त से 28 अगस्त तक बुधनी घाट से भोजपुर शिव मंदिर तक कांवर यात्रा निकाली जानी है । यह मंडल की 15वी कांवर यात्रा होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811