Let’s travel together.

दो पक्षों में उपजे विवाद में एक आदिवासी युवक की मौके पर मौत दोनो समुदायों के करीब 52 लोग घायल

0 495

16 में से 13 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन।होली की देर रात रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र के गांव खमरिया में दो पक्षों में उपजे विवाद ने खूनी होली का रूप ले लिया। जिसमे एक आदिवासी युवक की मौके पर मौत हो गई और दोनो समुदायों के करीब 52 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद सरकार एक्शन के मूड में आ गई हैं जिले में पहली बार सरकार के इशारे पर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपियो के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया।

दरअसल बीती रात दो समुदायों के समूहों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गांव में कई घरों दुकानों और मोटरसाइकिलो को आग के हबाले कर दिया। जिसके बाद देर रात भारी पुलिस बल के साथ रेंज के आईजी ,DIG, कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुचकर स्तिथि को सामान्य करने में जुटे हुए हैं। वही मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी घटना में घायल आदिवासियों का हाल जानने के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुचे। उन्होंने यहा घटना में म्रतक के परिजनों को 5 लाख गंभीर घायलों को 2 लाख एवं अन्य घायलों को 50- 50 हजार रुपए देंने की घोषणा की हैं।

जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया पौड़ी में होली की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया।इसके बाद पुलिस के सामने ही आगजनी की घटना को लोग अंजाम देते नजर आए। बताया जा रहा है कि आदिवासी समुदाय के बच्चे होली मना रहे थे। तभी सबक़दर की रात में मुस्लिम बच्चों का वहां से निकलना हुआ। जहां हुए मामूली झगड़े के बाद वह बड़ा विवाद बन गया।


जानकारी के मुताबिक लगभग आसपास के 6 थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसटीएफ की एक कंपनी मौके पर तैनात की गई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी रात से ही वहां डेरा डाले हुए है। मौके पर IG दीपिका सूरी, DiG जगत सिंह राजपूत, SP विकाश शाहवाल, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित भारी पुलिस बल मोके पर तैनात हैं।

 

।।

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है फिलहाल स्थिति और सामान्य पुलिस 16 आरोपियों में से 13 को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मुस्लिम समुदाय के 11 लोग एवं आदिवासी समाज के 41 लोग घायल हुए इस प्रकार इस घटना में एक आदिवासी युवक राजू उम्र 22 वर्ष की गोली लगने से मौत हुई एवं 52 लोग घायल हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811