Let’s travel together.

CM शिवराज सिंह पहुंचे अस्पताल,घायलों का जाना हाल,मृतक को 5 लाख,घायलों को 50-50 हजार राहत राशि

0 2,219

आरोपी का मकान JCV से ढहाया

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपालसिंह देर रात से घटना स्थल पर मौजूद

रायसेन। जिले के सिलवानी क्षेत्र के
खमरिया पौड़ी के घायलों को हमीदिया अस्पताल देखने पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,मृतक को 5 लाख,घायलों को 50 हजार की सहायता राशि कीघोषणा की है। गुजरी रात दो समुदायों में होली के मौके पर हुआ था विवाद। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपालसिंह देर रात से घटना स्थल पर मौजूद।रामपालसिंह ने कहा आरोपियो को बख्शा नही जाएगा।

होगी कड़ी कार्यवाही।रायसेन जिले के सिलबानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद प्रशासन ने आरोपी का मकान ढहा दिया है।घटनादेर रात की है जब दोनो पक्षों में हुई गोलीबारी में राजू आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि दोनो पक्षों के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यबाही करते हुए आरोपी का मकान JCV से ढहाने की तैयारी कर ली है। मृतक का शव भोपाल से पोस्टमार्टम के वाद उसके गांव लाया जा रहा है।

DIG श्री जगत सिंह ने फोन पर ज़ी मीडिया को इसकी पुष्टि की है। घटना में विवाद के दौरान वाहनों एवं मकानों में आगजनी भी की गई है। घायलों को सिलवानी एवं उदयपुरा अस्पतालों में भर्ती लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 13 लोगों को पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में लिया गया है।मौके पर IG दीपिका सूरी DIG जगत सिंह SP विकाश शाहवाल कलेक्टर अरविंद दुबे हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811