गौहरगंज रायसेन। थाना गोहरगंज में विगत 2 वर्षों से पदस्थ उप निरीक्षक संजय यादव का थाना गोहरगंज से थाना देवरी स्थानांतरण होने पर थाना गोहरगंज पुलिस स्टाफ एवं आसपास के ग्रामीण जनों सरपंच सहित क्षेत्रवासियों ने साल श्रीफल देकर विदाई दी।

उपनिरीक्षक संजय यादव 17/10/2020 से 19/07/2023 तक थाना गोहरगंज में पदस्थ रहे अपने कार्यकाल के दौरान उप निरीक्षक संजय यादव का कार्य सराहनीय रहा अपने स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर गई बड़े बड़े मामलों का खुलासा किया है विदाई समारोह में थाना प्रभारी आर के चौधरी एवं समस्त पुलिस स्टाफ , ग्राम के गणमान्य नागरिक सरपंच हरगोविंद वर्मा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष विनीत गौर, मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष राजू उर्फ आरिफ मलिक , नगर सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे एवम आगामी कार्यकाल के लिए बधाई दी ।