Let’s travel together.
nagar parisad bareli

होलिका दहन के पश्चात कल शुक्रवार को शहर में निकलेगा हुरयारों का विशाल जुलूस,जमकर उडेगा रंग गुलाल

0 317

होली उत्सव मनाने के लिए श्री हिंदू उत्सव समिति ने जुलूस में शामिल होने सभी धर्म प्रेमियों से की अपील

सी एल गौर

रायसेन। गुरुबार को को होलिका दहन के पश्चात आज शुक्रवार को श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में परंपरागत तरीके से शहर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से सुबह 10:00 बजे से होली का विशाल जुलूस निकाला जाएगा इसके लिए समिति के पदाधिकारियों ने भव्य तैयारियां कर रखी है। शहर में लगभग 50 स्थानों पर होलिका दहन होने के पश्चात होली का त्यौहार रंग गुलाल के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। जुलूस सागर मार्ग होते हुए सागर भोपाल चौराहा, रामलीला गेट, महामाया चौक, सांची मार्ग, माता मंदिर चौराहा होते हुए पुरानी बस्ती में प्रवेश करेगा जो कि मालीपुरा नरापुरा, तीपट्टा बाजार, राम जानकी मंदिर होते हुए पुरानी कोतवाली के सामने से चोपड़ा मोहल्ला पहुंचेगा वहां से जुलूस भोपाल मार्ग होते हुए गंज बाजार में प्रवेश कर महामाया चौक पर समाप्त होगा। यहां सभी धर्म प्रेमी होली उत्सव के उपलक्ष में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। होली जुलूस में डीजे ढोल नगाड़े और फाग के संगीतमय होली के रंग भरे गीतों के साथ रंग गुलाल की बौछार उड़ाते हुए होली में शामिल धर्म प्रेमी साथ चलेंगे।श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति, समाजसेवी महेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश पहलवान, बबलू ठाकुर, जमुना सेन, लीला सोनी, गिरधारी लाल रैकवार, अनिल चौरसिया,कैलाश ठाकुर, मनोज अग्रवाल, मनोज यादव, संतोष साहू, शंकर लाल चक्रवर्ती, सीएल गौर, मोहन चक्रवर्ती, विजय लोहट, कंछेदी चक्रवर्ती, राहुल करण, अरुण महाराज, राधेश्याम सराठे, दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, जगत महाराज, मूलचंद कुशवाहा,सूर्या सेन, मोनू शर्मा, अभिषेक शर्मा, संघर्ष शर्मा, सहित हिंदू उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारियों ने नगर के सभी गणमान्य नागरिक धर्म प्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में होली के जुलूस में शामिल होने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811