Let’s travel together.
nagar parisad bareli

होलिका दहन श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में 17 मार्च को 18 मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जावेगा

0 392

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा गुलाल अर्पित किया जावेगा। सायं आरती के पश्‍चात श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रांगण में ओमकारेश्‍वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्‍चात होलिका दहन किया जावेगा। 18 मार्च धुलण्डी के दिन प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर को मंदिर से पुजारी- पुरोहितों द्वारा रंग व गुलाल लगाया जाएगा।


श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड ने जानकारी देते हुए बताया कि,19 मार्च से परम्‍परानुसार ज्‍योर्तिलिंग श्री महाकालेश्‍वर भगवान की आरतियों के समय में चैत्र कृष्‍ण प्रतिपदा से अश्विन पूर्णिमा तक परिवर्तन होगा।
जिसमें प्रथम भस्‍मार्ती – प्रा‍त: 04:00 से 06:00 बजे तक,
द्वितीय दद्योदक आरती प्रा‍त: 07:00 से 07:45 बजे तक,
तृतीय भोग आरती प्रा‍त: 10:00 से 10:45 बजे तक,
चतुर्थ संध्‍या पूजन सायं 05:00 से 05:45 बजे तक,
पंचम संध्‍या आरती सायं 07:00 से 07:45 बजे व शयन आरती रात्रि 10:30 ये 11:00 बजे तक होगी।
भस्‍मार्ती एवं शयन आरती अपने निर्धारित समय होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811