Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शराब के खिलाफ एक्शन में उमा भारती, हाथ मे पत्थर लेकर निकली सड़को पर

0 603

भोपाल।मध्यप्रदेश में अब शराब दुकान में पत्थर मार कर उमा भारती  राजधानी भोपाल में सड़क पर उतर गई हैं। उन्होंने भोपाल स्थित बरखेडा पठानी, आजाद नगर और बीएचईएल इलाके में जाकर हंगामा किया है। यहां मजदूरों की बड़ी बस्ती है। लाइन से शराब की दुकानें भी हैं। उमा भारती के साथ वहां लोगों की भीड़ भी चल रही थी। इस दौरान उमा भारती शराब दुकान के अंदर घुस गईं। हाथ में वह बड़ा पत्थर लेकर गई थीं। उमा भारती ने पत्थर से शराब की रखी बोतलों पर मार दिया। इसका वीडियो उन्होंने खुद भी ट्वीट किया है।उमा भारती ने आगे लिखा है कि मजदूरों की बस्ती हैं, पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं। वहीं, जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराब पिए हुए लोग उनके तरफ मुंह करके लघुशंका करने के लिए खड़े होकर उनको लज्जित करते हैं। उमा भारती ने यह भी कहा कि मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में फूंक दी जाती है। यहां के निवासियों और महिलाओं ने आपत्तियां की, विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी निति के खिलाफ हैं।

पूर्व सीएम उमा भारती लगातार शराबबंदी की मांग कर रही है। कई बार प्रदेश की सरकार को वह सड़क पर उतरने की चेतावनी भी दे चुकी हैं। दो दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित आवास पर जाकर उमा भारती से मुलाकात भी की थी। इस दौरान शराबबंदी पर चर्चा की थी। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शराबंदी को लेकर सामाजिक अभियान चलाएंगे। इसके बावजूद उमा भारती ने कहा है कि हम शराबबंदी को लेकर आंदोलन करेंगे।

उमा भारती के यहां पहुंचने से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद उन्होंने पत्थर उठाया और दुकान में घुसकर पत्थर शराब की बोतल पर मारकर तोड़फोड़ की। उमा भारती की दंबगई के कारण ठेकेदार ने पुलिस में सूचना तक नहीं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811