Let’s travel together.

अवैध कालोनियां बनाकर किसानों और गरीबों को ठग रहें सूटबूट बाले ठग 

0 274

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
राजधानी से सटी उद्योग नगर मंडीदीप अब ठगों और अवैध कॉलोनाइजर की गिरफ्त में फस चुकी हैं ये अवैध कॉलोनाइजर किसानों को लालच देकर उनके साथ ज्वाइंट वेंचर कर प्लॉट काटना शुरू कर देते हैं खेतों में प्लाटिंग कर भोले भाले लोगों को अपने घर का सपना दिखाकर लोक लुभावनी झूठे वादे कर फंसा लेते हैं गरीब आदमी अपने आशियाने की चाहत में इन अवैध कॉलोनाइजर्स के झांसे में आकर अपनी जीवन की जमा पूंजी से इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीद लेते हैं जैसे ही इनके प्लॉट बिक जाते हैं कॉलोनाइजर अपना ऑफिस बंद कर के भाग खड़े होते हैं जिन ग्राहकों ने प्लॉट खरीदे होते हैं वह सब लोग शासन और प्रशासन के चक्कर लगाते रहते हैं अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ न ही नगर पालिका मंडीदीप कोई सख्त कदम उठा रही है ना ही पुलिस विभाग इन अभागो की बात सुन रहा है राजस्व विभाग भी इन अवैध कॉलोनियों के बनते समय ध्यान नहीं देता कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर रजिस्ट्री कराते वक्त रजिस्ट्रार भी आपत्ति नहीं उठाते जहां एक और मोटी रकम कमाने के लालच में किसान अपनी उपजाऊ जमीन को कॉलोनी में बदल देता है तो वही गरीब आदमी इन ठगों के चक्कर में फस कर अपनी जीवन भर की जमा पूंजी गवा बैठता नगर पालिका द्वारा और राजस्व विभाग द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण लगातार मंडीदीप नगर और आसपास के इलाकों में अवैध कॉलोनियों का जाल खड़ा हो गया इसमें सैकड़ों लोग अपनी जमा पूंजी गवा कर बैठे हैं कलेक्टर रायसेन पहले भी इन अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे उसके बाद आनन-फानन में पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग ने इक्का-दुक्का कार्यवाही कर मामले को रफा-दफा कर दिया गरीब लोगों को ठगने वाले इन अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कोई सख्त कार्यवाही नहीं करना चाहता इस कारण बनी इन अवैध कॉलोनियों में जिन लोगों ने प्लॉट खरीदे हैं वह किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलने पर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले समय में राजस्व विभाग और नगर पालिका इस संबंध में क्या कार्यवाही करेगी साथ ही जो लोग इन कॉलोनियों में प्लॉट लेकर फस चुके हैं उनको न्याय मिल पाएगा या नहीं ?

इनका कहना हैं

कृषि भूमि पर अगर अवैध कॉलोनियां कतई गई हैं तो उनका नामान्तरण नही किया जाता हैं बाकी मण्डीदीप क्षेत्र में कहाँ कहाँ कृषि भूमि पर अवैध कालोनियां हैं उसकी जाँच करवाई जाएगी ।

प्रमोद उइके तहसीलदार गौहरगंज

जुलाई के पहले सप्ताह में सभी अवैध कालोनियों को सूचीबद्ध कर लिया जाएगा और प्रथम प्रकाशन के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी ।

सुधीर उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811