Let’s travel together.

जिंदा मजदूरों को मृत बता दिया, 93 लाख का किया गमन

0 143

 

– शिवपुरी पुलिस ने दो पूर्व जनपद सीईओ सहित पांच लोगों पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज

– श्रमिकों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में 93 लाख का किया गबन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद पंचायत में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें जिंदा श्रमिकों को मृत बता दिया गया और उनके नाम से 96 लाख रुपए की राशि निकाल ले गई। शिवपुरी जनपद पंचायत में हुए घोटाले की पर्ते एक शिकायत के बाद सामने आई। शिकायत हुई तो जिला प्रशासन के अफसर जागे और जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में जांच कराई गई। जिला पंचायत के सीईओ की अध्यक्षत में जांच कराने के बाद इस जांच में आए निष्कर्षों के बाद अब कोतवाली पुलिस में शिवपुरी जनपद के वर्तमान सीइओ गिर्राज शर्मा ने कोतवाली में पोहरी जनपद सीइओ गगन बाजपेयी के अलावा राजीव मिश्रा (मुरार ग्वालियर में पदस्थ), शैलेंद्र परमार तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लिपिक वर्ग-3 साधना चौहान व लता दुबे (शाखा प्रभारी) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। शिवपुरी पुलिस एसडीओपी अजय भार्गव ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अभी धारा 420, 120बी के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिवपुरी जनपद पंचायत के वर्तमान सीईओ के पत्र के आधार पर यह मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

एक शिकायत के बाद मामला सामने आया, अब तक 26 मामले-

मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल द्वारा पंजीकृत श्रीमिकों को अंत्येष्टि व अनुग्रह सहायता दी जाती है। इस योजना में जिंदा श्रमिकों को शिवपुरी जनपद के अफसरों ने मृत बता दिया। इन श्रमिकों को मरा बताकर इनके नाम पर मिलने वाली राशि को दूसरे व्यक्तियों के खाते में डालकर राशि निकाल ली गई। इस योजना में शिवपुरी जनपद में 93.56 लाख रु. का गबन सामने आया है। जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में गठित समिति की जांच में रिपोर्ट में 26 हितग्राहियों के नाम पर केस बनाकर धांधली हुई है। जिंदा लोगों के नाम से इतना बड़ा गबन किया है। दो जनपद सीईओ को डिजिटल सिग्नेचरों से राशि निकली है। संबंधित शाखा की दो बाबू भी मामले में जिम्मेदार पाई गईं हैं। सिटी कोतवाली थाने में कम्प्यूटर ऑपरेटर, दो जनपद सीईओ और दो महिला बाबू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

कम्प्यूटर ऑपरेटर ने महिला मित्र के खाते में डाले पैसे-

शिवपुरी जिले के इंदरगढ़ निवासी हरिओम शर्मा पुत्र रघुवर दयाल शर्मा को मृत बताकर उसकी पत्नी भारती शर्मा के खातें में 4 लाख 6 हजार रुपए कैनरा बैंक में भुगतान दर्शाया था। शिकायत की जांच कराई तो कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र परमार की महिला मित्र पलक शर्मा के खाते में भुगतान पाया गया। तत्कालीन सीईओ सृष्टि ने 15 दिसंबर 2022 की रिपोर्ट पर फिजिकल थाना पुलिस ने शैलेंद्र और पलक के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया था। यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच कमेटी बनाई। इसके बाद अब जांच कमेटी रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में पदस्थ रहे दो पूर्व सीईओ सहित अन्य पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811