Let’s travel together.
nagar parisad bareli

अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण

0 546

साल 2022 में दो सूर्यग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। यह भी आंशिक सूर्यग्रहण होगा। ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्यग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा, जो कि 1 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण सूतककाल देश में मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम भाग में दिखाई देगा।

किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण-

साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। भारत में आंशिक सूर्यग्रहण होने के कारण सूतककाल देश में मान्य नहीं होगा। ये ग्रहण प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम भाग में दिखाई देगा।

किन राशियों पर होगा असर-

सूर्य को पिता और आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य ग्रहण की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रङण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्यग्रहण का 4 राशियों पर प्रभाव फलदायी रहने वाला है।

1. वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अधूरे काम बनेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफल होंगे। यात्रा करना लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है।

2. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण लाभकारी साबित होगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

3. तुला- तुला राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर लाभ होने के योग बनेंगे। नौकरी में कई अवसर मिलेंगे। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। इस दौरान आप ऑफिस में अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

4. धनु- धनु राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811