Let’s travel together.

बोरिस जॉनसन ने सांसद पद से दिया इस्तीफा पार्टीगेट कांड पर जांच रिपोर्ट आने के बाद फैसला

78

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ने का दुख है। मैंने मेयर और सांसद दोनों के रूप में लोगों की सेवा की। यह मेरे लिए सम्मानजनक रहा। पार्टीगेट कांड की जांच रिपोर्ट आने के बाद बोरिस ने सांसद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं। पूर्व प्रधानमंत्री पर गलत बयानबाजी करने का आरोप भी लगा था।

2022 में दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

पिछले साल बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। हालांकि वह सांसद के रूप में काम कर रहे थे। पार्टीगेट कांड मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया।

बोरिस जॉनसन ने कहा

बोरिस जॉनसन ने कहा, ”उन्हें विशेषाधिकार समिति की तरफ से लेटर मिला था। जिसमें कहा गया है कि संसद को गुमराह करने को लेकर मेरे खिलाफ एक्शन लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए मैं सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बोरिस ने संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई

विशेषाधिकार समिति का कहना है कि बोरिस जॉनसन ने हाउस ऑफ कॉमन्स की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। समिति ने कहा, उसने सभी प्रक्रियाओं और सदन के जनादेश का पालन किया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी। इससे पहले सोमवार को बैठक होगी। इस विशेषाधिकार समिति का नेतृत्व हैरियट हरमन कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |     22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत     |     टेट अनिवार्यता के विरोध में सक्रिय मप्र शिक्षक संघ, 6-7 अप्रैल को जनप्रतिनिधियों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन     |     35 करोड़ का गेहूं बना 150 करोड़ का ज़हर!रायसेन के वेयरहाउस में सड़ता रहा अनाज, करोड़ों रुपए फूंककर भी नहीं बचा पाए अधिकारी     |     रायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक लगेगा राष्ट्रीय स्तर का ‘उन्नत कृषि मेला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     गेहूं खरीदी में व्यापारियों का हित साध रही है सरकार,किसानों को एक एक दाने का समर्थन मूल्य मिले,किसान डिफाल्टर होने की कगार पर-अजय सिंह     |     नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811