Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जसपाल अरोरा ने किया सीहोर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा नागरिकों की समस्याओं से हुए रुबरु

0 215


अनुराग शर्मा सीहोर

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने सीहोर विधानसभा के ग्राम दोराहा, अहमदपुर,मेंडोरा सहित अनेक ग्रामीण जनों से मुलाकात की। ग्रामीण जनों ने उन्हें क्षेत्र की समस्यााओं से अवगत कराया। जिस पर श्री अरोरा ने सभी ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आपकी-अपनी सरकार है। आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दी जावेगी और मैं शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर आपकी हर समस्या का समाधान कराऊंगा। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही अनेकों जनहितेशी योजनाओं की जानकारी आप सौशल मीडिया, व्हाट्सअप, समाचार पत्र के माध्यम से या सम्बंधित विभागों से लें एवं उक्त योजनाओं का भरपूर लाभ लें। यदि कोई परेशानी आ रही हो तो आप मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं मैं आपकी समस्याओं के निराकरण के लिये आपके साथ हूं। श्री अरोरा के साथ उपस्थितजनों में प्रमुख रुप से सेवा यादव, प्रेम नारायण गौर, विशाल सेन, पुरुषोत्तम मीणा, प्रवेश राठौर, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र वाल्मिकी, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811