संपर्क से समर्थन -सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने वरिष्ठ समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसायियों के घर पहुंचकर किया सम्मान
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है नर्मदापुरम के सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने मंगलवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के साथ संपर्क से समर्थन अभियान के तहत बरेली में वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षैत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी सतीश कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक रायसेन भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ राधेश्याम धाकड़, डॉ सुधा धाकड़ व रिटायर्ड वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुभाष कुमार भार्गव तथा अवधनारायण सक्सेना से मुलाकात कर अभिनंदन किया ।
सांसद ने डॉ राधेश्याम धाकड़ के क्लीनिक का निरीक्षण भी किया और स्वस्थ के क्षेत्र में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया एवं सांसद राव उदय सिंह ने कहा कि ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिष्ठित लोगों के सुझाव सरकार तक पहुंचें | इस बीच वरिष्ठनेता नेपाल सिंह राजपूत, शेरसिंह सिंह चौधरी, अजय जैन, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, बरेली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेवासिंह गोदर, लोकसभा सहप्रभारी मनोज कुमार चौधरी, श्रवण धाकड़, ठाकुर राजेंद्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उदयपुरा केशव रघुवंशी, अध्यक्ष नगर परिषद देवरी रवीन्द्र रघुवंशी, यसपाल राजपूत, पार्षद पप्पू मेहरा,जिला सह-मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी सहित अन्य गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहें |