Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज ‘मन की बात’ की शुरुआत हम, भारत की सफलता के जिक्र के साथ करेंगे

0 664

नई दिल्ली ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आज ‘मन की बात’ की शुरुआत हम, भारत की सफलता के जिक्र के साथ करेंगे.

2019 में हिन्दी दुनिया की सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर थी। इस बात का भी हर भारतीय को गर्व होना चाहिए। भाषा केवल अभिव्यक्ति का ही माध्यम नहीं है, बल्कि भाषा, समाज की संस्कृति और विरासत को भी सहेजने का काम करती है।

– नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा किभारतीय संगीत का जादू सबको मोह लेता है । पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संगीत का जादू ही कुछ ऐसा है, जो सबको मोह लेता है! पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत अपनी आज़ादी के 75वां वर्ष का महत्वपूर्ण पर्व मना रहा है, तो देशभक्ति के गीतों को लेकर भी ऐसे प्रयोग किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जहां विदेशी नागरिकों को, वहां के प्रसिद्ध गायकों को, भारतीय देशभक्ति के गीत गाने के लिये आमंत्रित करें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं हम आजादी के अमृत महोत्सव को एक नए तरीके से मना सकते हैं। पीएम ने कहा, ‘मैं देश के नौजवानों से आह्वान करता हूं, आइए भारतीय भाषाओं के जो लोकप्रिय गीत हैं उनको अपने तरीके से वीडियो बनाइए, बहुत पॉपुलर हो जाएंगे आप और देश की विविधताओं का नई पीढ़ी को परिचय होगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर तंजानिया में किली और नीमा भारत के गीतों पर लिंप सिंक कर सकते हैं तो क्या मेरे देश में, हमारे देश की कई भाषाओं में, कई प्रकार के गीत हैं, क्या हम कोई गुजराती बच्चे तमिल गीत पर करें, कोई केरल के बच्चे असमिया गीत पर करें, कोई कन्नड़ बच्चे जम्मू-कश्मीर के गीतों पर करें। एक ऐसा माहौल बना सकते हैं हम, जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत हम अनुभव कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में मुंबई, विशाखापट्टनम में छात्रों के स्वच्छता मिशन का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुंबई के सोमैया कॉलेज के छात्रों ने स्वछता के अपने अभियान में सुन्दरता को भी शामिल कर लिया है। इन्होंने कल्याण रेलवे स्टेशन की दीवारों को सुन्दर पेंटिंग्स से सजाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार विशाखापट्नम में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पॉलीथीन के बजाए कपड़े के थैलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां के लोग पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक प्रोडक्ट के खिलाफ अभियान भी चला रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘मन की बात’ की शुरुआत हम, भारत की सफलता के जिक्र के साथ करेंगे.
पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में देश की प्राचीन मूर्तियों का जिक्र किया। पीएम ने देश से चोरी की हुई मूर्तियों की बात करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी । हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी | इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हुई, हमारे मिशन को मिल चुकी है।इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है। इन मूर्तियों में भारत की आत्मा का, आस्था का अंश है। इनका एक सांस्कृतिक-ऐतिहासिक महत्व भी है। इस दायित्व को समझते हुए भारत ने अपने प्रयास बढ़ाए। और इसका कारण ये भी हुआ कि चोरी करने की जो प्रवृति थी, उसमें भी एक भय पैदा हुआ।
अमेरिका, ब्रिटेन, हॉलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, सिंगापुर, ऐसे कितने ही देशों ने भारत की इस भावना को समझा है और मूर्तियां वापस लाने में हमारी मदद की है। पीएम ने कहा कि साल 2013 तक करीब-करीब 13 प्रतिमाएं भारत आयी थीं। लेकिन, पिछले सात साल में 200 से ज्यादा बहुमूल्य प्रतिमाओं को, भारत, सफलता के साथ वापस ला चुका है। पिछले साल सितम्बर में जब अमेरिका गया था, तो वहां मुझे काफी पुरानी-पुरानी कई सारी प्रतिमाएँ और सांस्कृतिक महत्व की अनेक चीजें प्राप्त हुई।ये भारत की मूर्तिकला का नायाब उदाहरण तो थीं हीं, इनसे हमारी आस्था भी जुड़ी हुई थी। पीएम ने कहा कि हजारों वर्षों के हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामर्थ्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नज़र आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811