-कलेक्टर अरविंद दुबे को संबोधित ज्ञापन रायसेन तहसीलदार अंबर पंथी को
सौंपा
4 किमी का सफर एक हजार कर्मचारियों अध्यापकों ने कलेक्ट्रेट तक दो घंटे में किया पूरा
शिवलाल यादव रायसेन
नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन की मांग को लेकर रविवार को दोपहर शहर के डाइट भवन से पेंशन संवैधानिक वाहन रैली मार्च निकाली गई। यह दो पहिया चार पहिया वाहन रैली मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे के नाम ज्ञापन तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन दिया गया ।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एपीओएस संगठन की इस रैली ने 4 किमी का सफर दो घंटे में पूरा किया।रैली के दौरान सिर पर टोपियां पहने शिक्षक अध्यापकों सहित कर्मचारियों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।

अध्यापकों शिक्षा कर्मियों कर्मचारियों का जब कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे।तब आजाद अध्यापक संघ भोपाल के संभागीय उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट भवन की सीढ़ियों पर ही बैठकर गांधीगिरी दिखाते हुए रघुपति राघव राजाराम ….पतित पावन सीताराम कीर्तन करने लगे।अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट परिसर में अध्यापकों ने जमकर नारेबाजी की।
रविवार को डेढ़ बजे दोपहर वाहन मार्च के पहले डाइट भवन में बैठक आयोजित कर अध्यापकों, कर्मचारियों ने ज्ञापनबाजी और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की इसके बाद रविवार को दोपहर करीबन 2 बजे डाइट भवन से वाहन रैली की शुरुआत चिलचिलाती धूप में शुरू हुई।आगे आगे खुली जीप में अध्यापक सीताराम रैकवार शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह ठाकुर दादा भाई,संगठन एनपीएस प्रदीप राय ,सूर्यकांत सक्सेना ,बने सिंह वर्मा संतोष मालवीय ,राष्ट्रीय तिरंगा झंडा थामे हुए कर्मचारी अध्यापक कर्मचारी एकता जिंदाबाद भारत माता की जय वन्दे….. मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

वाहन रैली में सभी एनपीएस कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक शामिल हुए।पुरानी पेंशन बहाली संगठन के अध्यक्ष प्रदीप राय सीताराम रैकवार सूर्यकांत सक्सेना ने बताया कि 16 अप्रैल रविवार को दोपहर रायसेन जिले के सभी कर्मचारी अध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं इस विरोध प्रदर्शन वाहन मार्च में शामिल हुए। ताकि शिवराज सरकार कोई निर्णय ले सके।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अगर हमारी जायज मांगों को प्रदेश केंद्र सरकार ने अनसुना किया तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस वाहन रैली में संगठन के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय संतोष मालवीय गैरतगंज विनय साहू सीताराम रैकवार बने सिंह वर्मा रजत त्रिपाठी नीरज सक्सेना उमेश सिंह ठाकुर राजकुमार खत्री विनाशक विनय कटियार पुष्पा प्रजापति रानी देवी धाम रे रमा मालवीय रामकुमार तिवारी रघुवीर सिंह भदोरिया, दीपक नामदेव ,क्षमा ठाकुर ,नीरा व्यास मीना रैकवार राकेश वर्मा एलएन प्रधान, रमेश धाकड़ राजेंद्र लोधी सुमेर सिंह ओ पी पटवारी सहित अध्यापक महिला अध्यापक कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित हुए।