Let’s travel together.

घूसखोरी के मामले में सजा काट रहा पूर्व एएसआइ अस्पताल से फरार पुलिस ने चौबीस घंटे में दबोचा

93

भोपाल। घूसखोरी के एक मामले में सजा काट रहे पूर्व एएसआइ को बीमारी के इलाज के लिए जेल से लाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह निगरानी के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्‍पताल से भाग निकला था। कोहेफिजा थाना पुलिस ने उसके खिलाफ हिरासत से भागने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह उसे नरसिंहगढ़ रोड स्थित दोराहा से पुन: गिरफ्तार कर लिया गया।

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक 64 वर्षीय विषम सिंह सेंगर पूर्व में सीहोर जिले में एएसआइ के पद पर पदस्थ था। उसे लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे घूसखोरी का दोषी पाते हुए साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। वह सीहोर की जेल में सजा काट रहा था। लिवर का कैंसर होने के कारण उसे सीहोर जेल से लाकर हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 10.30 बजे वह अस्पताल के जेल वार्ड में तैनात पुलिसकर्मियों से नजर बचाकर भाग निकला था। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार जुटी थी। शनिवार को उसे दोराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, पति ने लगा ली फांसी

उधर, गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार शाम को घर में फांसी लगा ली। घटना से पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके चलते वह नाराज होकर मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय जितेंद्र पुत्र देवकरण मेवाड़ा प्रताप वार्ड गांधी नगर में रहता था। निजी काम करने वाले जितेंद्र के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। शराब पीने की लत के कारण जितेंद्र का पत्नी से अक्‍सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार दोपहर को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी, बच्‍चों को लेकर मायके चली गई थी। हालांकि जितेंद्र ने उसे रोकने की काफी कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी थी। शाम को पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जितेंद्र ने फांसी लगा ली थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811