Let’s travel together.

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में  बाधक बना सर्वर एवं वैरीफिकेशन

0 81

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं को समृद्ध सुखी बनाने लाडली बहना योजना चलाई परन्तु जमीनी स्तर पर इस योजना में सर्वरों एवं वैरीफिकेशन न होने की समस्या आडे आ रही है जिससे महिलाएं इधर उधर भटकने पर मजबूर हो रही है ।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्त समृद्ध बनाने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई तथा इस योजना पर तेजी से क्रियान्वयन का काम चल रहा है यहां तक कि रात दिन अवकाश के दिनों को भी दरकिनार कर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रात दिन जुटे हुए हैं तथा नगर परिषद प्रशासन रात-दिन एनआंउ कर महिलाओं को इस योजना से जोड़ने जुटा हुआ है तथा वार्डों में तो कैंप आयोजित किए ही जा रहे हैं बावजूद इसके अवकाश के दिनों में नगर परिषद कार्यालय में कैंप लगाकर महिलाओं को लाभ पहुंचाने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं परन्तु इस योजना में जहां सर्वरों ने अड़ंगा लगा दिया है तो वहीं दूसरी ओर महिलाएं अपनी केवायसी कराने के बाद भी नगर परिषद कार्यालय में वैरीफिकेशन न होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है जिससे महिलाएं परेशानी से जूझ रही है इतना ही नहीं केवायसी होने के बाद भी जब फार्म भरने का समय आता है तब नगर परिषद कार्यालय से वैरीफिकेशन न होना समस्या खड़ी कर रहा है जिससे महिलाएं यहां वहां भटकते दिखाई दे रही है बार-बार केवायसी कराने के बावजूद वैरीफिकेशन नहीं हो पा रहा है जिससे फ़ार्म भरना अधर में लटकता दिखाई दे रहा है इस मामले में जब सीएमओ हरीश सोनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लगातार अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ने प्रयास कर रहे हैं तथा महिलाओं को घरों से बाहर लाकर इस योजना का लाभ दिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं परन्तु इस कार्य में सर्वरों की समस्या से जूझना पड़ रहा है जिससे नेटवर्क की समस्या आडे आ रही है लगभग सभी जगह सर्वरों से समस्या बन रही है । हालांकि फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रेल तक है फिर भी हम अधिक से अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ने लगे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811