Let’s travel together.

दिसंबर तिमाही में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ी सरकार की देनदारियां, रिपोर्ट हुई जारी

83

केंद्र सरकार की देनदारियां वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में 150.95 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि सितंबर तिमाही में 147.19 लाख करोड़ रुपये थी। ये जानकारी पब्लिक डेट मैनेजमेंट रिपोर्ट में सामने आई।

इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2022-23 में देनदारियों में 2.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साथ ही दिसंबर 2022 में कुल देनदारियां सरकार के पब्लिक अकाउंट को शामिल करने के बाद बढ़कर 1,50,95,970.8 रुपये हो गई है। यह सितंबर में 1,47,19,572.2 करोड़ रुपये थी।

3.50 लाख करोड़ रुपये लिए उधार

वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में सरकार की ओर से 3.51 लाख करोड़ रुपये सिक्योरिटीज के जारिए उधार लिए गए हैं, जबकि इस दैरान नोटिफाइड राशि 3.18 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, इस तिमाही के दौरान रिडेम्पशन के लिए देय 85,377.9 करोड़ रुपये की राशि परिपक्वता तिथि पर चुका दी गई थी।वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में सरकार ने कैश मैनेजमेंट बिल के तहत कोई भी राशि उधार नहीं ली है।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में प्राथमिक निर्गमों की वेटेड एवरेज 7.38 प्रतिशत हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 7.33 प्रतिशत थी। वहीं, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नई जारी की गई सिक्योरिटीज का औसत वेटेड एवरेज 16.56 साल है, जो कि दूसरी तिमाही में 15.62 साल था।

10 साल के बॉन्ड की ब्याज में आई मामूली कमी

रिपोर्ट में बताया गया कि 10 साल के बेंचमार्क वाले बॉन्ड की ब्याज दर 30 दिसंबर, 2022 को गिरकर 7.33 प्रतिशत पर पहुंच गई है,जो कि 30 सितंबर,2022 को 7.40 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीमांत स्थायी सुविधा और विशेष तरलता सुविधा सहित तरलता समायोजन सुविधा (LAF) के तहत आरबीआई द्वारा शुद्ध दैनिक औसत तरलता अवशोषण तिमाही के दौरान 39,604 करोड़ रुपये था

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811