Let’s travel together.

पांड्या ने 38 साल के इस खिलाड़ी को दिया IPL 2023 के पहले ही मैच में मौका

54

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 का आगाज जीत के साथ किया है. टीम ने सीजन के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. हार्दिक पांड्या ने इस मैच की शुरुआत में ही एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने टीम में 38 साल के एक ऐसे खिलाड़ी को जगह दी, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है.

पांड्या ने बचाया इस खिलाड़ी का करियर

हार्दिक पांड्या ने सीजन के पहले ही मैच में एक बड़ा फैसला लेते हुए टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 38 साल के ऋद्धिमान साहा को जगह दी. ऋद्धिमान साहा लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे और अब उनकी वापसी की उम्मीद भी काफी कम हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि इस सीजन में वह बेंच पर दिखाई दे सकते हैं. लेकिन पांड्या ने ऋद्धिमान साहा में भरोसा दिखाया और ओपनिंग की जिम्मेदारी भी थी.

कप्तान के भरोसे को भी जीता 

ऋद्धिमान साहा ने इस भी इस बड़े मौके का पूरा फायदा उठाया. विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने कमाल का प्रदर्शन किया. वहीं, बतौर ओपनर खेलते हुए 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 25 रन भी बनाए. इस पारी में ऋद्धिमान साहा के बल्ले से 2 चौके और 2 ही छक्के देखने को मिले. ऋद्धिमान साहा का ये प्रदर्शन आने वाले मैचों में भी उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दिला सकता है.

IPL 2022 में किया था अच्छा प्रदर्शन

ऋद्धिमान साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने आईपीएल 2022 सीजन में गुजरात टाइटंस में डेब्यू किया था, जिन्होंने 2022 सीजन में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम के लिए शुभमन गिल के साथ एक सलामी बल्लेबाज के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने 11 मैचों में तीन अर्धशतक सहित 317 रन बनाए थे.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811