Let’s travel together.

लोधी समाज द्वारा नगर में वीरांगना अवंती बाई का बलिदान दिवस का हुआ भव्य आयोजन

0 97

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

नगर के स्टेशन के समीप रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों अतिथियों ने भाग लिया कार्यक्रम में अनेक विषयों पर चर्चा हुई तथा एक ज्ञापन भी नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार नगर के रेलवे स्टेशन के समीप शैतान सिंह लोधी रेस्टोरेंट परिसर में रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र वर्मा प्रदेश महामंत्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया जिला अध्यक्ष पन्ना लाल लोधी टीका राम शैतान सिंह लोधी राजेश लोधी अमर चंद कुबेर लोधी मूरत सिंह नर्मदा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोधी समाज के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके बलिदान को याद किया गया। इसके पूर्व रानी अवंतीबाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में कुछ प्रस्ताव पर विचार किया गया एवं उन्हें पारित करते हुए सांची में एक मुख्य द्वार बनाए जाने की मांग का हस्ताक्षर युक्त अखिल भारतीय लोधी सभा द्वारा ज्ञापन नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं सीएमओ हरीश सोनी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि रानी अवंतीबाई पहली स्वतंत्रता सेनानी के रूप में विख्यात है तथा उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया । इसलिए उनके नाम पर सांची में मुख्य द्वार निर्मित किया जाये इस मांग को पूर्व में भी स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपा गया है तब स्वास्थ्य मंत्री ने समाज को आश्वस्त किया था इसके बाद भी आज तक स्वागत द्वार नहीं लग सका। स्टेशन रोड अथवा स्तूप रोड पर शीघ्र स्वागत द्वार का निर्माण किया जाये एवं आमखेड़ा स्थित स्टेडियम का नाम भी रानी अवंतीबाई के नाम पर रखा जाये। ज्ञापन की प्रति प्रभारी मंत्री सहित अनुविभागीय अधिकारी के नाम भी भेजी गई है इस अवसर पर दौलत लोधी यशवंत सिंह लोधी मनोज लोधी लक्ष्मण सिंह लोधी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811