Let’s travel together.

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, पांच घायल

0 198

सोड़रपुर में एक की मौत, चार घायल, रजपुरा में एक की मौत एक घायल

रिपोर्ट-देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

शुक्रवार को रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सोडरपुर और रजपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो व्यक्तियो की मौत हो गई है। और चार घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले रजपुरा निवासी पप्पू साहू पिता हरचरण साहू उम्र 22 साल एवं सोडरपुर निवासी इंद्रजीत विश्वकर्मा पिता चंद्रहास विश्वकर्मा की मौत हो गई है । वही सोडरपुर निवासी बुद्धुरम राय पिता भोगीराम राय की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पप्पू शुक्रवार की दोपहर खेत में काम करने गया हुआ था इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई बिजली की चपेट में आने से युवक की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही ग्राम सोडरपुर में तेज आंधी तूफान के चलते किसानों ने अपनी फसल निकालने के लिए ट्रेसिंग तेज कर दी इसी दौरान सोडरपुर में किसान इंद्रजीत विश्वकर्मा पिता चंद्रहास विश्वकर्मा थेसिंग कर रहा था उसी समय बिजली गिरने से किसान को गंभीर हालत में गैरतगंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ग्राम सोड़रपुर के अजय रैकवार पिता धनसिंह रैकवार उम्र 22 वर्ष, दीपक आदिवासी पिता लीलाधर आदिवासी उम्र 25 वर्ष, छोटू रैकवार पिता गुड्डू रैकवार उम्र 18 वर्ष घायल है जिनका सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811