Let’s travel together.

दिल्ली से खजुराहो हवाई सेवा का केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शुभारंभ

0 652

खजुराहो विश्व का गौरव है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

खजुराहो के सांसद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे मौजूद

मध्यप्रदेश एवं खजुराहो के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा क्योंकि आज खजुराहो से दिल्ली के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू हुई !इससे खजुराहो की पर्यटन गतिविधियों को को नये पंख मिले ! केंद्र एवं प्रदेश की सरकार की पहल से शुरू हुई हवाई कनेक्टिविटी, इसका वर्चुअल शुभारंभ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने किया ।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई शहरों से नई फ्लाइट देकर लोगों की हवाई यात्रा की राह आसान कर दी है। आज उन्होंने मध्य प्रदेश की प्रसिद्द पर्यटन नगरी खजुराहो से दिल्ली के बीच हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई।

दिल्ली से छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सहित विभिन्न देशों के राजदूत भी फ्लाइट खजुराहो पहुंचे ! सप्ताह में 2 दिन आएगी स्पाइस जेट को फ्लाइट ,खजुराहो मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक क्षमता, धार्मिक विविधता और कला क्षमता का प्रवेश द्वार है!

खजुराहो में चारो कलाएं कलाओं की विरासत विद्यमान हैं! खजुराहो में हिंदू-जैन मंदिरों का अनूठा संगम है, यहाँ धार्मिक विविधता का भी प्रमाण मिलता है! खजुराहो में पुनः विमान सेवा बहाल होने पर पर्यटन व्यवसायियों पर्यटन प्रेमियों एवं स्थानीय निवासियों ने भी खुशी का इजहार किया है l

इस अवसर पर खजुराहो का पायलट ट्रेनिंग केंद्र आगामी अप्रैल माह से शुरू करने की घोषणा की गई l खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का खजुराहो विमान सेवा प्रारंभ करने के अवसर पर धन्यवाद किया l

आज खजुराहो में हवाई अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा पूर्व मंत्री ललिता यादव भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह महामंत्री अरविंद पटेरिया छतरपुर जिला कलेक्टर संदीप जी आर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा मौजूद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में CNG की किल्लत: 8 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |     मप्र में आधी रात प्रशासनिक सर्जरी! कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव     |     रायसेन मंडी को डाबरा इमलिया ले जाने के प्रस्ताव पर व्यापारियों में नाराजगी, शहर के आसपास जमीन चयन की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811