Let’s travel together.
nagar parisad bareli

वर्षों से रखा गंगाजल आखिर क्यों खराब नहीं होता इससे जुड़ी कई रोचक बातें

0 88

भारत में गंगा नदी सनातन धर्म से जुड़े लोगों के लिए महान आस्था का प्रतीक है। यह माना जाता है कि गंगा भारत में बहने वाली एकमात्र ऐसी नदी है जिसका जल कभी खराब नहीं होता है। हमारे देश में इस नदी को बेहद पवित्र माना जाता है।

हमारे बड़े-बुजुर्ग भी गंगाजल का इस्तेमाल पवित्र कामों में सदियों से करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश कि बाकी नदियों का जल खराब हो जाता है लेकिन गंगाजल क्यों नहीं खराब होता हैं। जानते है इनके कारण और इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानने।

गंगाजल में होते हैं खास वायरस

वैज्ञानिकों के अनुसार गंगा जल में निजा वायरस पाया जाता है। इसी वजह से गंगा का पानी सालों तक रखने पर कभी खराब नहीं होता है। गंगाजल के शुद्धता को लेकर कुछ पुरानी कहानी भी कही जाती है। बताया जाता है कि 1890 के दशक में ब्रिटिश वैज्ञानिक ‘अर्नेस्ट हैन्किन’ गंगा की पवित्रता को लेकर काफी  रिसर्च किया था। काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने यह पाया कि गंगा में एक ऐसा वायरस जो जल की शुद्धता को बनाएं रखने में मदद करता हैं।

अकबर भी करते थे गंगा जल का सेवन

इतिहासकार के अनुसार राजा अकबर भी गंगाजल का सेवन करते थे। वह अपने राज्य में आने वाले सभी मेहमानों को गंगाजल ही पिलाया करते थे। इतिहास के अनुसार अंग्रेज जब कोलकाता से वापस इंग्लैंड जाते थे, तो वह अपने साथ जहाज में गंगा का पानी भी ले जाया करते थे।


गंगा का जल क्यों है इतना शुद्ध

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा भारत में बहने वाली सबसे पवित्र नदी है। यह गंगोत्री ग्लेशियर की गहराई से निकलती है। इसलिए इसका जल हमेशा पवित्र रहता है। ज्योतिष शास्त्र के गंगाजल का इस्तेमाल कर व्यक्ति पापों से मुक्त और मोक्ष भी प्राप्त कर सकता हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार गंगा गोमुख खंड से होकर मैदानी इलाकों में जाती है। मैदानी इलाकों में जाते वक्त गंगा कई वनस्पतियों से होकर गुजरती हैं। इस वजह से इसका पानी बेहद पवित्र और शुद्ध होता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811