Let’s travel together.
nagar parisad bareli

हादसे में महिला की मृत्यु उपरांत आक्रोश व्यक्त करने वाले 3 गिरफ्तार

0 66

-देवी स्पंज नामक फेक्ट्री में तोड़फोड़ व पुलिस कर्मियों को चोट पहुचाने का है आरोप
-पुलिस ने 6 नामजद सहित कुछ लोगो पर दर्ज किया था मामला,साल 2021 में हुई थी घटना

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

कुछ माह पूर्व साल 2021में मोहदी मार्ग पर स्थित देवी स्पंज आयरन फेक्ट्री के सामने फेक्ट्री में लगे वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार महिला की मृत्यु उपरांत आक्रोश व्यक्त करने वाले ग्रामीणों में से 3 ग्रामीणों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।
ज्ञात रहे कि दुपहिया सवार महिला जब उरला से अपने गांव वापस जा रही थी तभी रास्ते मे देवी स्पंज आयरन फेक्ट्री के सामने फेक्ट्री में लगे वाहन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी घटना पर ग्रामीण आक्रोश व्यक्त किये थे।
धरसीवां पुलिस ने 6 नामजद ग्रामीणों सहित कुछ ग्रामीणों पर फेक्ट्री में तोड़फोड़,हाइवा में तोड़फोड़ के अलावा 3 पुलिस कर्मियों को भी चोटें पहुचाने का आरोप तय कर है भादवि की धारा 147,148,149,186,332,353,448,427 के तहत मामला दर्ज किया था इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को ऋषि कुमार वर्मा,वेदप्रकाश वर्मा व हुलास वर्मा को गिरफ्तार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811