Let’s travel together.

कराची में अहमदी समुदाय की मस्जिद में उपद्रवियों ने की तोड़फोड़

47

कराची| कराची में अहमदी समुदाय की मस्जिद में अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब अज्ञात लोगों ने समुदाय के खिलाफ नारे लगाते हुए मस्जिद की मीनारों को तोड़ दिया। समुदाय के सदस्यों के अनुसार, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अहमदिया हॉल, 1950 के दशक में बनाया गया था। मस्जिद में तोड़फोड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया है कि घटनास्थल के बाहर तैनात पुलिसकर्मी उपद्रवियों को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें नियंत्रित करने में असमर्थ थे। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
एसएचओ प्रीदी सज्जाद खान ने कहा कि समुदाय के लोग पुलिस के संपर्क में हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बात करते हुए खान ने कहा कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर समुदाय आगे नहीं आया तो हम मामला दर्ज करेंगे।
अहमदी समुदाय के प्रवक्ता आमिर महमूद ने घटना की निंदा की और अफसोस जताया कि पुलिस उपद्रवियों को नियंत्रित करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि हाल ही में, पूरे पाकिस्तान में उनके समुदाय से संबंधित मस्जिदो को निशाना बनाया जा रहा है। महमूद ने कहा कि मार्टिन रोड पर स्थित एक अन्य मस्जिद में 18 जनवरी को तोड़फोड़ की गई थी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, मामला दर्ज किया गया था, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
समुदाय के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा था कि वे ऐसी घटनाओं के बाद असुरक्षित महसूस करते हैं और दोनों हमलों के मामले को अदालत में पेश किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच बढ़ाए गए     |     अघोषित विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने राष्ट्रीय किसान संघ ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन     |     बंगाल की मेडम को सुधारने के लिए भी एक शिव महापुराण करना पड़ेगा-बोले कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा     |     एक महीने से नहीं है बिजली,महिलाओं ने जताया विरोध,विद्युत अधिकारी बोले दो लाख हे बकाया     |     भोपाल विदिशा हाईवे पर  ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत एक की मौत     |     दुनिया से जाने के बाद भी राधा की आंखें रहेंगी जिंदा     |     विद्यालय केवल ज्ञान का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम सीढ़ी है- पुनीता ज्योति     |     कुत्ते को बचाने के फेर में नायब तहसीलदार की कार पलटी तीन लोग घायल     |     नहर के पानी में फेंक रहे मुर्गी के अपशिष्ट पदार्थ,ग्राम विकास एकता समिति पहुंची पुलिस थाना     |     रैता ग्राम पंचायत में गरीबों के हक पर डांका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811