मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हाथ में तिरंगा लिए हुए हरदेव सिंह लोधी महाकालेश्वर धाम जा रहे हैं उन्होंने बताया कि इस समय चीन और आस-पास के देशों में कोरोना के मरीज दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं हालांकि भारत में कोरोना के मरीज ना बड़े इसके लिए उन्होंने छतरपुर से लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर तक पैदल यात्रा करने की सोची हरदेव सिंह लोधी 30 दिसंबर को घर से हाथ में तिरंगा लिए हुए पैदल उज्जैन जा रहे हैं बुधवार को सुबह डोला घाट हनुमान मंदिर कुल्हाड़ीया पर पहुंचे बताया कि 30 दिसंबर से घर से निकला हूं लगभग ढाई सौ किलोमीटर पैदल चल चुका हूं अभी 10 दिन और लगेंगे उज्जैन तक वहां जाकर महाकालेश्वर से प्रार्थना करेंगे कि भारत में कोरोना के मरीज ना बड़े क्योंकि पिछले 2 सालों से भारत में कोरोना से कई लोगों की मौत हुई है उन बातों से मैं बहुत आहित हुआ हूं महाकालेश्वर से प्रार्थना करूंगा कि आने वाले समय में भारत में कोरोना के मरीज ना बडे